Nrega Job Card List 2023 कैसे देखे I MGNREGA Job Card की जानकारी

साथियो आज हम मेरी इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे की Nrega Job Card List 2023 को हम कहाँ से और कैसे देख सकते है. महात्मा गाँधी नरेगा को हम शॉर्ट में MGNREGA या NREGA के नाम से जानते है. यह योजना ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार देने के लिए केंद्र सरकार द्धारा संचालित है. 

Nrega में कार्य करने के लिए परिवार का पंजीयन किया जाता है और एक कार्ड जारी किया जाता है. जिसको Job Card कहते है. आगे पोस्ट में आप इसी जॉब कार्ड के लिए जानेंगे और Job Card List 2023 को किए देख सकते है कि जानकारी आपको दी जाएगी.

Nrega Job Card List 2023
Nrega Job Card List 2023

Job Card List 2023 मात्र एक लिस्ट नहीं है. इसके द्धारा आप आपकी जॉब कार्ड से सम्बंधित अनेको जानकारियां प्राप्त कर सकते हो. जैसे आपके जॉब कार्ड में आपको कोनसा बैंक अकाउंट जुड़ा हुआ है, आपने किस-किस कार्य पर कार्य करने की मांग की है और आपको किस-किस कार्य पर कार्य दिया गया है, आपने कितने दिन कार्य किया है, आपको कितना पैसा मिला है. आपके भुगतान के लिए किस वेजलिस्ट नंबर को जारी किया गया है, भुगतान किस दिनांक को प्राप्त हुआ है.

Nrega Job Card List 2023 कैसे देखे

यहाँ आपको Nrega Job Card List 2023 को देखने के लिए आपको स्टेप बाय स्टेप जाना होगा. जिससे आप बहोत ही आसानी से नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2023 को देख सकते हो. आगे आपको समस्त स्टेप्स विस्तार से बताई गई है.


Step - 1 सबसे पहले महात्मा गाँधी नरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in पर जाना होगा. इसको अपने मोबाइल, डेस्कटॉप या लैपटॉप जो भी आपको पास हो उसके ब्राउज़र में टाइप करके एंटर करना है या गूगल में सर्च करना है. उसके बाद आपकी स्क्रीन पर नरेगा वेबसाइट का Home Page प्रदर्शित हो जाएगा.

Nrega Job Card List 2023 Home Page
Nrega Job Card List 2023 Home Page

Step - 2 ऊपर दिखाए अनुसार होमपेज प्रदर्शित होने के बाद आपको पेज के ऊपर की तरफ Site Map पर क्लिक कर देना है. जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर साइट मैप का पेज ओपन हो जाएगा.

Nrega Job Card List 2023 Site Map
Nrega Job Card List 2023 Site Map

Step - 3 Site Map का पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होने के बाद Job Card List 2023 को देखने के लिए आप Transparency सेक्शन में पहले नंबर पर Job Card पर Click कर देना है. अब स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा.

Nrega Job Card List 2023 Job Card
Nrega Job Card List 2023 Job Card

Step - 4 जॉब कार्ड पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर भारत में नरेगा संचालित राज्यों/State की लिस्ट ओपन हो जाएगी. यहाँ आप जिस भी राज्य से हो और जहाँ की आप Nrega Job Card List 2023 को देखना चाहते हो उस राज्य/State पर क्लिक कर दें.

Nrega Job Card List 2023 State Page
Nrega Job Card List 2023 State Page

Step - 5 ऊपर फोटो में दिखाए अनुसार आप अपने राज्य पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा. जिसमे आप देखोगे की आपका राज्य आपको पहले से सेलेक्ट मिलेगा. अब आपको यहाँ Financial Year , District , Block और Panchayat का चयन करना है और Proceed  पर Click कर देना है.


यहाँ हम आपको बता दे कि आपको Financial Year में 2022-2023 का चयन करना है, वो इसलिए की नरेगा में Financial Year अप्रैल से 31 मार्च तक चलता है. 1 अप्रैल को Financial Year 2023-2024 प्रदर्शित होने लग जाएगा. इसलिए आप विचलित ना होना की हमें तो Nrega Job Card List 2023 की चाहिए और यहाँ 2022-2023 है. यहाँ आपको लिस्ट 2023 की ही मिलेगी.

Nrega Job Card List 2023
Nrega Job Card List 2023

Step - 6 यहाँ ऊपर बताए अनुसार Proceed  पर Click करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा. जिसमे आपकी ग्राम पंचायत की समस्त Job Card List 2023 प्रदर्शित हो जाएगी. जैसे की आप आगे प्रदर्शित फोटो में देख रहे हो.

Nrega Job Card List 2023
Nrega Job Card List 2023

Step - 7 प्रदर्शित लिस्ट में आप अपने जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक कर दे. जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका जॉब कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा.

Nrega Job Card
Nrega Job Card

Step - 8 इस प्रदर्शित जॉब कार्ड को आप जाइए स्क्रॉल करोगे तो आपको जॉब कार्ड से सम्बन्धित अनेको जानकारियां मिलेंगी. जैसे आपने किस कार्य के लिए मांग की है और आपको किस-किस कार्य पर रोजगार दिया गया है, कितने दिनों का रोजगार दिया है आदि.


इस जॉब कार्ड को जब आप स्क्रॉल करते-करते अंत में आ जाओगे तो आप देखोगे की यहाँ आपके कार्य करने की समस्त जानकारी होगी की आपने किस-किस वर्ष किस मस्टरोल में कितने दिन कार्य किया, आपको कितना भुगतान किया गया है और अधिक जानकारी के लिए आप MSR No. पर क्लिक करके देख सकते है.

Nrega Job Card MSR
Nrega Job Card MSR

Step - 9 अब यहाँ आप देखोगे की जैसे आपने मस्टरोल नंबर पर क्लिक किया आपकी स्क्रीन पर एक पेज ओपन होगा. उसमे आपको फिर से उसी मस्टरोल नंबर पर क्लिक कर देना है. जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर भरी हुई मस्टरोल प्रदर्शित होगी. जिसमे आपको अनेको जानकारियां मिलेंगी.

Nrega Job Card MSR Detail
Nrega Job Card MSR Detail

साथियों अब मुझे लगता है की आप अच्छे से समझ गए होंगे की Nrega Job Card List 2023 को कैसे और कहाँ से देखा जा सकता है, दोस्तों हमने आपको इसकी पूरी जानकारी दे दी है और साथ में बोनस के रूप में पेमेंट देखने की जानकारी भी दे दी है. पोस्ट कैसी लगी कमेन्ट करके जरूर बताना.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ