(वृद्धावस्था पेंशन) Old Age Pension Yojana (Scheme) I Vridha Pension Rajasthan 2021

Old Age Pension Yojana (Scheme) I Vridha Pension Rajasthan 2021


दोस्तों, आज हम बात करेंगे राजस्थान मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना (Rajasthan Old Age Pension Yojna/Scheme) की पात्रता क्या है, कौन कौन से दस्तावेज चाहिए और पेंशन की कितनी राशि मिलती है पुरुष वृद्धावस्था में और महिला वृद्धावस्था में इन सभी की जानकारी आपको मेरी इस पोस्ट में मिलेगी. Vridha Pension Rajasthan 2021


दोस्तों, कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना की राशि को बढाकर 1000 रुपए कर दिया है और इस योजना को राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन योजना के नाम से जाना जाता है. 


Old Age Pension Yojana (Scheme) Detail I Vridha Pension Rajasthan 2021 Jankari
Old Age Pension Yojana (Scheme) Detail I Vridha Pension Rajasthan 2021 Jankari


यह भी देखें,- 👇👇


साथियों अच्छे से समझने के लिए आपको मेरी पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़ना होगा तभी आप अच्छे से समझ सकते हो की पेंशन चालू करवाने के लिए क्या-क्या पात्रता नियम है और क्या-क्या दस्तावेज चाहिये.


राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन सम्बन्धित पात्रता नियम और पेंशन राशि


दोस्तों जैसा की आपको पता होगा की कोई भी सरकारी सुविधा के लिए कुछ पात्रता नियम होते है राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन के लिए भी पात्रता नियम है जैसे आप निचे देख रहे हो ....


पेंशन के लिए पात्रता:-


  1. यह राजस्थान की सरकार द्धारा प्रारम्भ की गई योजना है जिसमे प्रदेश का मूल नागरिक ही इसका लाभ/भाग ले सकता है.
  2. वृद्ध नागरिक को इस पेंशन का लाभ तभी मील सकता है जब पारिवारिक आय 48 हजार से कम हो.
  3. वृद्ध के परिवार का कोई सदस्य 25 वर्ष या उससे ज्यादा का न हो अगर हो तो वह आजीविका कमाने में शारीरिक रूप से अक्षम हो.


पेंशन योजना द्धारा दी जाने वाली राशि:-


उम्र के नियम पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग है जिसे आप निचे सरणी में देखें ....


           वर्ग                                            आयु                                    पेंशन की राशि

  • पुरुष                                      58 से 75                                   750 रुपये 

                                                       75 से ज्यादा                               1000 रुपये 

  • महिला                                   55 से 75                                     750 रुपये 
  •                                              75 से ज्यादा                               1000 रुपये 


राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन में लगने वाले दस्तावेज निम्न है:-


दोस्तों, वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए सिर्फ राजस्थान के वृद्ध नागरिक ही आवेदन कर सकते है जिसके लिए निम्नानुसार दस्तावेज चाहिए होंगे ....


  • जन्म प्रमाण-पत्र
  • मूल निवास प्रमाण-पत्र
  • आधार कार्ड
  • मतदाता आईडी कार्ड
  • भामाशाह आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण-पत्र
  • बैंक की जानकारी (बैंक डायरी की फोटो कॉपी)


दोस्तों ऊपर बताई जानकारियों की ज़ेरोक्स कॉपी को फार्म के साथ सलंग्न करना अनिवार्य है पेंशन का फॉर्म आपको ई-मित्र/ग्राम पंचायत में मिल जाएगा. फार्म को पूरा अच्छे से पढ़कर समझ कर भरना है और ई-मित्र पर ऑनलाइन (Online Application Form) करवाना है. फार्म ऑनलाइन होते से आपके फार्म में उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर पर आपको मेसेज प्राप्त हो जाएगा. आपके द्वारा फार्म के साथ सलंग्न दस्तावेजों (Documents) के सत्यापन के बाद ही लाभार्थी का Old Age Pension Yojana (Scheme) में फार्म भरा जा सकता है तथा लाभार्थी की पेंशन प्रारम्भ हो सकती है. राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://rajssp.raj.nic.in/ है.


दोस्तों अब मुझे लगता है की आप अच्छे से समझ गए होंगे की राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन से पात्रता नियम है व कौन-कौन से दस्तावेज फार्म के साथ सलंग्न करने है और पुरुष व महिला को उम्र के अनुसार कितनी राशि मिलती है.


साथियों मेरी इसी तरह की उपयोगी पोस्टों को पढ़ने के लिए आप मेरी वेबसाइट को फोलोव कर लीजिये ताकि मेरे द्धारा जब भी कोई पोस्ट की जाए सबसे पहले आपको उसकी नोटिफिकेशन मिल सके और मेरी पोस्ट Old Age Pension Yojana (Scheme) I Vridha Pension Rajasthan 2020 को पूरा अंत तक पढ़ने के लिए आपका .... धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ